गोमती नदी में युवक युवती के शव बरामद होने से हड़कंप,, शिनाख्त की कवायद में जुटी पुलिस,,

आस-पास के थानों में गुमशुदगी की FIR खंगाल रहे

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में एसीपी ऑफिस के पास गोमती नदी में युवक-युवती के शव उतराते मिले। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है । पुलिस दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित एसीपी ऑफिस के पास गोमती नदी में शव उतराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला तो एक युवक और एक युवती निकले। बताया जा रहा है कि युवती नीली जींस और काला टॉप पहनी है, जिसकी उम्र 22 साल के करीब है। उनका पता भी नहीं चला है कहां के हैं रहने वाले वहीं लड़का नीली जींस और शर्ट पहना हुआ है, उम्र करीब 30 साल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर गोमती नगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया दोनों की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी देखी जा रही है।

Mail us your news at uttampukarnews@gmail.com