व्यक्ति ने दिया एसडीएम को शिकायती पत्र,, ठेकेदार पर लगाया ये आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन में एक व्यक्ति ने घर तक सीसी रोड स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार पर सड़क का निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सीसी रोड बनवाने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी रसीद ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका घर वार्ड नंबर नौ में है। उनके घर तक आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जो रास्ता पहले का है उसमें पानी और कीचड़ भरा हुआ है। मोहल्ले में शानू के घर से उनके घर तक नाली और सीसी रोड बनवाए जाने के लिए 3,69,000 रुपये का स्टीमेट पास हुआ है। लेकिन ठेकेदार उनके घर तक सड़क का निर्माण नहीं कर रहे हैं। तकरीबन 20 मीटर जगह छोड़कर सड़क का निर्माण कर रहे हैं। जबकि स्टीमेट में साफ है कि उनके घर तक सड़क बनाई जानी है। इसके बाद भी वह सड़क का निर्माण नहीं कर रहे हैं। यदि सड़क का निर्माण नहीं होता है तो आवागमन में दिक्कत होगी। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि ठेकेदार को उनके घर तक सड़क का निर्माण कराए जाने के लिए निर्देशित किया जाए।