जालौन में आयोजित हुई किसान यूनियन की बैठक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में भारतीय किसान यूनियन तहसील की मासिक बैठक गल्ला मंडी सभागार में मुलू सिंह दाऊ भिटारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित तहसीलदार गौरव सिंह को सौंप कर मांग की गई कि अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसल में हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा फंड या फसल बीमा राशि से भरपाई कराई जाए।) ग्राम गायर व अंकोढ़ी दुबे मौजा में हर वर्ष जलभराव से फसल नष्ट हो जाती है, जिसकी तुरंत जल निकासी कराई जाए ताकि रबी की बुआई हो सके। रबी फसल की बुआई के लिए खाद समय से केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाए। ग्राम रनवांटा में दो माह पूर्व कोंच माइनर नाले पर बने पुल की मिट्टी कट जाने से खेतों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है और पुल के दोनों ओर 5 से 7 फीट गहरा कटान हो गया है, जिसे खरीफ कार्य शुरू होने से पहले ठीक कराया जाए। विभिन्न गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में सुरक्षित किया जाए। जालौन क्षेत्र में बिजली की जर्जर लाइन व झुके खंभों को ठीक कराया जाए, विशेष रूप से पिपरी अटगिया से मऊ खुर्द तक जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार बदले जाएं। ग्राम भिटारा से उरगांव, पर्वतपुरा की ओर जाने वाले कोंच वाला गढ़ा नाले की सफाई कराकर जल निकासी कराई जाए।इस अवसर पर विकास कुमार निरंजन, रामपाल सिंह सेंगर , विनोद निरंजन, कृपाल सिंह , अवधेश कुमार, मुलू सिंह, रघुनाथ सिंह निरंजन, विनोद कुमार, बृजेन्द्र कुमार, इस्लाम, गोविंद सिंह, बुद्ध सिंह, जगमोहन आदि किसान मौजूद रहे।