जालौन लगातार आठवी बार भव्य तरीके से निकली चुनरी व कलश यात्रा,,नाचते गाते पहुंचे भक्त

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में प्रतिवर्ष चुनरी व कलश यात्रा निकाली जाती है इस बार भी लगातार आठवीं बार मां नव दुर्गा नगर सेवा समिति द्वारा निकाली गई 151 मीटर लंबी चुनरी व 351 भव्य कलश यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कामांक्षा देवी मंदिर पहाड़पुरा पहुंची। भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ। साथ ही जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया।


नगर से पिछले आठ वर्षों से लगातार चुनरी व कलश यात्रा निकाली जा रही है। गुप्त नवरात्र के समापन पर नगर में 151 मीटर लंबी चुनरी व 351 कलश यात्रा निकाली गई। नगर के व्यापारियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा। बड़ी माता मंदिर से शुरू हुई चुनरी व कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरूष भक्त पहुंचे।

डीजे पर बज रहे देवी गीतों की ध्वनि पर भक्त थिरकते हुए और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बड़ी माता, छोटी माता, काली माता मंदिर से देवनगर चौराहे होकर यात्रा कामांक्षा माता मंदिर पहाड़पुरा के लिए चली गई। 151 मीटर लंबी चुनरी जिस मार्ग से निकली उसी मार्ग पर यातायात बंद हो गया और लोग मां के जयकारे लगाने लगे। यात्रा का जालौन सेवा समिति के संस्थापक रामराजा निरंजन व अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा र्ने टीम के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, चेयरमैन नेहा मित्तल, पुनीत मित्तल, राजा सिंह सेंगर गधेला, विजय वर्मा, जालौन सेवा समिति अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, धीरज बाथम, डॉ. बृजेंद्र द्विवेदी, अभिनय सिंह, अभय सिंह राजावत, लक्ष्मीकांत शाक्य, सरला दोहरे, वाचस्पति मिश्रा, महेंद्र पाटकार, डॉ. आलोक गुर्जर, रामजी पोरवाल, विपुल दीक्षित, डॉ. रंजना द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, अध्यक्ष पुष्पेंद सिंह यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, श्यामजी गुप्ता, दीपू लाला पुरवार, कौशल किशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनीष धूसर, गोपाल विश्नोई, जीतू गुप्ता, राहुल साहू, रामजी करमेर, विशाल गुप्ता, शेखर कुशवाहा, बालमुकुंद चौरसिया, विजय राठौर, रामजी गुप्ता, आदि रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल आनंद सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस टीम के साथ डटे रहे।