युवती ने लगाया युवक पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप,, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सोशल मीडिया पर युवक ने महिला के लिए अपमानजनक शब्दों को पोस्ट कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि उसके पति से रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी हरिओम अकारण द्वेष भावना रखते हैं। वह सोशल मीडिया फेसबुक पर अपना एक एकाउंट बनाए हुए हैं। जिसके माध्यम से वह अक्सर महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करता रहता है। इस व्यक्ति ने छह फरवरी को रात आठ बजकर 22 मिनट पर उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द लिखकर पोस्ट कर दिया। उसकी पोस्ट से वह अपमानित हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति कभी उसके साथ किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।