जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य ने सुनाई यह कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के उदोतपुरा गांव में हनुमानजी मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित बृजेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान भक्तों ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारे लगाए।
कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य पंडित बृजेश शास़्ी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विनाश तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ। जब पृथ्वी पर पाप बढ़ गया और साधु-संतों पर अत्याचार होने लगे, तब भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में अवतार लिया। कारागार में जन्म लेकर भगवान ने यह संदेश दिया कि ईश्वर किसी भी परिस्थिति में भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा व्यास ने कंस के अत्याचारों, देवकी और वासुदेव की पीड़ा और कारागार में हुए अलौकिक घटनाक्रम वर्णन कर कहा कि भगवान के जन्म के साथ ही कारागार के द्वार स्वयं खुल गए, पहरेदार निद्रा में चले गए और वासुदेव बालक कृष्ण को लेकर यमुना पार गोकुल पहुंचे। कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर बुद्ध सिंह चौहान, जगदेव सिंह, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, बलराम सिंह, भगवानदास मिश्रा, सुरेश पचौरी, गिरजाशंकर खरे, धीरज तोमर, शंकर सिंह, इंद्रपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुमित राजावत, अतरसिंह, विजय सिंह, प्रयाग सिंह, राधे सिंह, कल्लू प्रधान, मंगल सिंह, भज्जू खरे, सुखवीर सिंह, सुखदेव सिंह, दीपेश चौहान, शीलू चौहान, भीम राजावत, धरमान सिंह, जगत सिंह, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, दीपशिखा तोमर, अर्चना सिंह, रमन देवी, रानी सिंह, ग़ौरी देवी, कंचन सिंह, ममता सिंह, शिखा सिंह आदि रहे।