तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक में टक्कर,, चालक घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalsun news today ।जालौन क्षेत्र के बंगरा मार्ग पर सुढ़ार बंबा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार कर सड़क किनारे खंदक में गिर गयी।टक्कर लगने के कारण बाईक सवार युवक व कार चालक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
कोतवाली के मोहल्ला भवानीराम निवासी इमरान (25) बाइक से छिरिया सलेमपुर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह बंगरा मार्ग पर सुढ़ार बंबा के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान जालौन की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खंदक में गिर गयी। टक्कर लगने से जहां बाईक चालक इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं कार खंदक में गिरने के कारण कारण कार चालक वीर सिंह (45) निवासी छिरिया सलेमपुर भी घायल हुए। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।