जालौन में एक सप्ताह से खाली चल रहा बीडीओ का पद,,प्रभावित हो रहा काम,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र पंचायत कार्यालय में लगभग एक सप्ताह से बीडीओ का पद खाली चल रहा है। बीडीओ का पद खाली रहने के कारण सरकारी काम काज के साथ जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार का बीती नौ जनवरी को कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने 10 फरवरी तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद वह दो दिन के आकस्मिक अवकाश एवं बाद में चिकित्सीय अवकाश पर चले गए। ऐसे में एक सप्ताह से अधिक समय से बीडीओ का पद खाली चल रहा है और गणेश कुमार के वापस आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि ब्लाक का बीडीओ किसे बनाया जाए इसके लिए जनपद मुख्यालय पर मंथन चल रहा है लेकिन अभी तक किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वहीं, एक सप्ताह से बीडीओ का पद खाली रहने से सरकारी काम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ कार्यालय और आम जनता से जुड़े काम काज भी प्रभावित हो रहे हैं। जनता की समस्याओं के समाधान व योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जल्द से जल्द बीडीओ की नियुक्ति किए जाने की आवश्यकता है।