जालौन में बदहाली का शिकार बने यात्रियों के लिए बने प्रतीक्षालय,,,खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे पर यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय बना हुआ है यहाँ साफ-सफाई न होने व बैठने की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों को खड़े रहकर बस का इंतज़ार करना पड़ रहा है।

नगर के प्रमुख देवनगर चौराहे से यात्री यात्रा करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व प्राइवेट बसों में बैठते हैं तथा बसों का इंतज़ार करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए देवनगर चौराहे पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बगल में प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। इसमें लोगों को बैठने के लिए कुर्सीयां लगायी थी तथा बगल में पानी के लिए टंकी लगायी गयी थी। प्रतीक्षालय के बगल में पेयजल के लगायी गयी टंकी 2 वर्ष से गायब है जिससे पीने के पानी की दिक्कत होने लगी थी। फिर भी लोग कुर्सियों पर बैठकर बस का इंतज़ार कर लेते थे। अब प्रतीक्षालय में लगी 4 कुर्सियों में 2 कुर्सी टूट चुकी है। सिर्फ दो कुर्सी रह गयी है। एक तरफ पीने का पानी नहीं, बैठने के लिए कुर्सी, फर्श पर फैली गंदगी के कारण राहगीरों को प्रतीक्षालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है।राहगीरों की मदद के लिए लगभग 5 लाख की लागत से बना प्रतीक्षालय लोगों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। टूटी कुर्सी, टूट टाइल्स व गुटका के दागों के कारण लोग बैठने से परहेज कर रहे हैं।