रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बीडीओ के चिकित्सीय अवकाश पर जाने के चलते लगभग एक सप्ताह से बीडीओ का पद खाली चल रहा था। सीडीओ ने बीडीओ कुठौंद को जालौन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार का बीती नौ जनवरी को कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने 10 फरवरी तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद वह दो दिन के आकस्मिक अवकाश एवं बाद में चिकित्सीय अवकाश पर चले गए। ऐसे में एक सप्ताह से अधिक समय से बीडीओ का पद खाली चल रहा था। जिसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में सीडीओ कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह ने बीडीओ कुठौंद अरुण कुमार सिंह को जालौन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।






