रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र व मां ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर दी ।घटना में घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के औरेखी निवासी गोपाल जी मिश्रा पुत्र सत्यनारायण ने बताया कि वह 18 फरवरी 26 को सांय करीब 7 बजे अपने साथी विकास नगायच के साथ दूध डेरी पर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सूर्य प्रताप पुत्र अरविंद गाली-गलौज करने लगे। वह लड़ाई न हो इस लिए अन सुनी करके घर वापस आ गया ।इसके थोड़ी देर बाद सूर्य प्रताप व उनके पिता अरविंद व मां लाठी डंडा लेकर उनके घर आ गये तथा गाली-गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर दी ।मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चिकित्सक परीक्षण के आधार पर माता पिता व बेटा के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






