युवती ने की कोर्ट मैरिज,,परिजनों पर लगाया पिटाई और धमकी का आरोप, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में युवती द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बाहर रहकर काम करता है। उनके परिवार में भाभी की मृत्यु हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह गांव आया था। उसे देखकर गांव के ही शिवकुमार व योगेंद्र कुमार आ गए और धमकाते हुए कहने लगे कि उसके बेटे ने उनकी बेटी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है, यह अच्छी बात नहीं है और बेटे को बुलाने की जिद करने लगे। जब उसने बताया कि कोर्ट मैरिज दोनों पक्षों की सहमति से हुई है। इसमें वह क्या कर सकते हैं। यह सुनकर उन्होंने गाली, गलौज व हाथापाई शुरू कर दी। पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।