रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में प्लॉट खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये एडवांस देने के बाद भी प्लॉट नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर एसपी को देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चरसौनी निवासी कमल सिंह ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे जालौन में एक प्लॉट खरीदना था। इसके लिए उनकी नगर के ही एक व्यक्ति से बात हुई। जिसमें उसने बाबई रोड पर कुआं के पास 1500 वर्गफीट का एक प्लॉट दिखाया। यह प्लॉट उन्हें पसंद आ गया। जिसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के सामने एडवांस तीन लााख रुपये चेक के माध्यम से और दो बार में नकद 50000 रुपये प्लॉट तय करने वाले व्यक्ति को दे दिए। जिसे उसने जून 2025 में बैनामा करने का समय दिया था। तबसे आठ माह अधिक बीत चुके हैं, लेकिन वह बैनामा करने को तैयार नहीं है। जब वह रुपये मांगते हैं तो वह तारीख दे देता है। आज तक न तो उसने प्लॉट का बैनामा किया है और न ही उसके रुपये लौटाए हैं। पीड़ित ने एसपी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।






