रंजिश के चलते महिला से मारपीट,, पुलिस ने की आरोपी पर कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Follow our WhatsApp channel UTTAM PUKAR NEWS for latest news

Jalaun news today ।जालौन में रंजिश के चलते महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
मोहल्ला शाहगंज निवासी रद्दो ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला तोपखाना निवासी इश्तियाक उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते आए दिन झगड़ा करता रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह इश्तियाक उसके यहां आया और गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आए तो धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

युवक को मंहगा पड़ा मुहल्ले के लोगों के साथ मारपीट करना

जालौन क्षेत्र में एज युवक को मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता कर मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी विकास उर्फ कल्लू मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट कर रहा था। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105