रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में बुधवार को निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक सख्ती के साथ जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी देखने को मिली। डीडीए (उप निदेशक कृषि) संजय कुमार ने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की पहल और हस्तक्षेप को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया, जिनके लगातार प्रयासों से हटाई गई अस्थाई दुकानों के व्यापारियों को राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन पुलिया में डाले जा रहे जाल में पुराना सरिया उपयोग किए जाने पर डीडीए ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही संबंधित ठेकेदार को फोन कर फटकार लगाई और तत्काल नया सरिया लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि नवीन गल्ला मंडी से कुछ समय पूर्व अस्थाई दुकानें हटाए जाने के बाद व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त था। व्यापारियों की मांग पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा दो बार मंडी पहुंचे थे और उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों को आश्वस्त किया था कि किसी भी दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
Follow our WhatsApp channel UTTAM PUKAR NEWS for latest news
सदर विधायक के प्रयासों और प्रशासन से समन्वय का ही परिणाम रहा कि डीडीए ने मंडी में बी श्रेणी की 15 और सी श्रेणी की 10 नई दुकानों का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही, दुकानों के निर्माण के बाद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवंटन सुनिश्चित करने को कहा गया। जब तक नई दुकानें तैयार नहीं हो जातीं, तब तक मंडी परिसर के पीछे की ओर व्यापारियों को अस्थाई रूप से स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश मंडी सचिव अंकित गुप्ता को दिए गए। इस निर्णय से व्यापारियों में संतोष का माहौल देखा गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम हेमंत पटेल, मंडी सचिव उरई अरविंद यादव, मंडी सचिव कालपी सतीश कुमार, गल्ला व्यापार कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता ‘भूरे मामा’, दीपू त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, रवि कुमार, विशाल राठौर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने विधायक गौरीशंकर वर्मा के सक्रिय हस्तक्षेप और प्रशासनिक तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही उन्हें व्यवस्थित और स्थायी व्यापारिक स्थल उपलब्ध हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






