
UP News Today । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।
जारी किए गए अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
बता दें आपको रंगों का पर्व सूबे में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं कहीं किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उससे बहुत ही सख्ती से पेश आएगी ऐसे निर्देश दिए गए हैं।







