कॉलेज के रास्ते में युवती को परेशान कर रहा मनचला,, पुलिस ने शुरू की जांच,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में डिग्री कॉलेज जाने वाली युवती को रास्ते में युवक द्वारा तंग किए जाने से परेशान युवती ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह नगर में स्थित एक महाविद्यालय जाती है। उसके मोहल्ले में ही रहने वाला युवक रजनीकांत उस पर बुरी नजर रखता है। इसको लेकर वह कई बार महाविद्यालय जाने वाले रास्ते में उसका पीछा करता है। जिससे उसे डर लगा रहता है। उसने इसके बारे में जब घर पर अपने पिता को बताया कि तो पिता रजनीकांत के यहां शिकायत करने के लिए गए। लेकिन वहां उन लेागों ने उल्टा पिता को ही डांट दिया और गाली, गलौज कर वहां से भगा दिया। जिसके बाद से उसे डर सता रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।