जालौन नगर में लोडर और ट्रेक्टर बने जाम की वजह,,लोगों ने की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के मुख्य बाजार में लोडर वाहनों और ट्रैक्टर आदि से जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ता है। नगर के लोगों ने दिन के समय बाजार में लोडर वाहनों और ट्रैक्टर आदि के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के अशफाक राईन, प्रतीककांत चंसौलिया, जाकिर, विनय निगम, विनोद कुमार, राहुल आदि ने बताया कि नगर का मुख्य बाजार क्षेत्र बाजार बैठगंज के अंतर्गत आता है। इसके अलावा सब्जी मंडी और तहसील रोड पर भी वाहनों का आवागमन होता है। बाजार में दिन के समय लोडर वाहनों और ट्रैक्टर आदि का आवागमन होता है। इन वाहनों के प्रवेश के चलते अक्सर झंडा चौराहे के चारों ओर एवं सब्जी मंडी, तहसील रोड आदि पर जाम की स्थिति बन जाती है। कभी कभार उनके बीच झगड़े की भी नौबत आ जाती है। कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान भी दुकान के बाहर सड़क तक रखकर फैला लेते हैं, उसके बाद खरीदारी करने आने वाले ग्राहक भी अपनी बाइक, साइकिल आदि खड़ी कर देते है। जिससे मार्ग और संकरा हो जाता है। ऐसी स्थिति में पैदल चलने वालों, बाइक चालकों, ईरिक्शा आदि को निकलने में दिक्कत होती है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि दिन में जब बाजार में भीड़ भाड़ अधिक रहती है ऐसे समय में लोडर और ट्रैक्टर आदि के बाजार में प्रवेश पर रोक लगाई जाए ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।