रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । हरियाणा से आ रही एसओजी टीम की कार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एसआई को उच्च संस्थान रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी डंपर व उसके चालक को पकड़ लिया है। जिससे पूछतांछ की जा रही है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे जनपद चिककूट की एसओजी टीम में शामिल एसआई अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल नूरमोहम्मद, कांस्टेबल ज्ञानेश मिश्रा व आरक्षी कार चालक रीतेश पांडेय किसी दबिश के सिलसिले में हरियाणा गए थे। हरियाणा से वापस लौटते समय वह बंगरा रोड होकर उरई की ओर जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी लगभग 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास पहुंची तभी कोंच की ओर से गिट्टी लादकर औरैया की ओर जा रहे डंपर के चालक ने चौराहे पर बेकाबू होकर एसओजी टीम की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एसआई अरविंद कुमार व चालक रीतेश पांडेय घायल हो गए। जबकि हेड कांस्टेबल नूर मोहम्मद व कांस्टेबल ज्ञानेश मिश्रा को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एसआई को उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। जबकि उन्य पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे डंपर व उसके चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर कोतवाली में खड़ा कराया है जबकि पुलिस चालक से पूछतांछ कर रही है। वहीं, आरक्षी चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।






