जालौन क्षेत्र में भंडार खाने गए युवक की बाइक हुई चोरी,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में यज्ञ के समापन पर भंडारा खाने गए युवक की बाइक यज्ञ स्थल से अज्ञात बाइक चोर ने चोरी कर ली। चाचा ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि ग्राम गूढ़ा न्यामतपुर के पास स्थित एक मंदिर पर यज्ञ कार्यक्रम था। 15 मार्च को यज्ञ कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन था। उनका भतीजा आदर्श कुमार भंडारे में शामिल होने के लिए बाइक से यज्ञ स्थल पर गया था। यज्ञ स्थल के पास शाम करीब सात बजे उसने बाइक खड़ी कर दी और प्रसाद खाने के लिए चला गया। कुछ समय बाद जब वह भंडारा खाकर वापस आया तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। चाचा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105