जालौन क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सोमवार की रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर निवासी विक्की (23) कुमार सोमवार को रात करीब 8 बजे घर से दुकान के लिए निकला था। घर से निकलकर उसने माता मंदिर के पास स्थित दुकान से सिगरेट गुटखा आदि खरीदा और चला गया। इसके बाद जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां गुड्डी देवी समेत बड़े भाई बालजीत व अजीत कुमार तलाशते रहे। रात में युवक की जानकारी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह विक्की का शव दहगुवां ऐदलपुर माइनर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटका मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा आत्महत्या की हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा घटना को लेकर पूछताछ की तथा शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105