रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव नगर में श्रृद्धा व भक्ति भावना से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की गई और प्रसाद अर्पित कर उसका वितरण किया गया।
शुक्रवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन जैसे ही घड़ी में दिन के 12 बजे वैसे ही शंख, झालक, ढोल, नगाड़े की ध्वनि के बीच भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी की ध्वनि सुनाई देने लगी। रामनवमी के मौके पर नगर के प्रमुख श्रीराम मंदिर नाना महाराज मंदिर, श्रीवीर हनुमानजी बालाजी मंदिर देवनगर चौराहा, लालजी दास महंत आदि मंदिरों में भगवान श्रीराम का नए वस्त्रों के साथ विशेष श्रृंगार किया गया और पूजा अर्चना की गई।श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, लालदास महंत के मंदिर में गुरुवार को श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया था जिसका समापन होने पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर प्रसाद को चखा। इसके साथ ही श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया।






