रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदल ली और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब पांच से दस मिनट तक गिरे छोटे छोटे ओलों ने लोगों को हैरान कर दिया। पहले आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश के साथ ओले गिरने लगे।
अचानक हुई इस ओलावृष्टि से सड़क पर चल रहे राहगीरों और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बचाव के लिए दुकानों और आसपास की छतों के नीचे शरण लेते नजर आए। वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन सकता है। खेतों में खड़ी फसलों, विशेषकर गेहूं, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि इस तरह का मौसम आगे भी बना रहा तो फसलों पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।






