Jalaun news today ।जालौन में पिटाई के बाद पीड़ित द्वारा एनसीआर दर्ज कराने पर विपक्षी समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी विनोद साहू ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही राहुल पाल शराब के लिए रुपये मांग रहे थे। न देने पर उन्होंने पिटाई कर उसे घायल कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसमें विपक्षी समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब उसने समझौता करने से इंकार किया तो पुनः पिटाई कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
व्यक्ति ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने की आरोपियों पर कार्यवाही
जालौन। मोहल्ले के ही व्यक्ति के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी नफीस ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही अनीस व अमन आए दिन उनके साथ विवाद करते रहते हैं। कई बार रोकने की कोशिश की लेकिन मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह घर के बाहर काम कर रहा था। तभी दोनों वहां आए और विवाद करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मुहल्ले वालों से विवाद
जालौन। मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद व गाली, गलौज किए जाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी मुस्तफा रविवार की सुबह मोहल्ले में खड़े होकर आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और गाली, गलौज कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुचंी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।






