बैंक के डिप्टी मैनेजर ने गोली मारकर की आत्महत्या,, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बैंक के डिप्टी मैनेजर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब पत्नी मौके पर पहुंची तब उसकी चीख निकल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है । डिप्टी मैनेजर ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस हर पहलू से छानबीन करने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के रहने वाले काजी अहमद जैद लखनऊ में एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह अलीगंज ब्रांच में पोस्टेड थे और यहां पर वह गुडंबा के आदिल नगर कल्याणपुर में परिवार के साथ रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह जैद ने अपने मकान के ऊपरी हिस्से में जाकर खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी तब हुई जब पत्नी तैयबा उनको देखने के लिए ऊपर पहुंची तो उसके मुंह से चीख निकल गई कमरे में जैद लहू लोहान हालत में पड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हर पहलू से जांच करना शुरू कर दिया है।