युवती ने लगाया युवक पर घर मे घुसकर मारपीट का आरोप, बताई यह बड़ी वजह,जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में युवक द्वारा शादी का दबाव बनाने और मना करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि वह नदीगांव निवासी एक महिला से बात करती थी। इसी दौरान उसका नंबर महिला के बेटे ने ले लिया और उसे फोन करके उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। वह व उसके घरवाले शादी के लिए बराबर इंकार करते रहे। इसी बीच उसने रिश्तेदारों को इसके बारे में बताया तो युवक नाराज हो गया। सोमवार को जब वह अपने घर पर थी तभी उपरोक्त युवक व उसके अन्य रिश्तेदार उसके घर आ धमके और गाली, गलौज करने लगे। जब गाली देने से रोका तो सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।