
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाकों में शामिल गौतमपल्ली थाने से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर आरोपों के बाद पुलिस कमिश्नर की जांच में मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को थाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो रात पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाया था। आरोप है कि यहां उससे करीब ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली की गई। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के बाद जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से गौतमपल्ली थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) रत्नेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। इतना ही नहीं, थाने में तैनात अन्य दरोगाओं और सिपाहियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिनके खिलाफ विस्तृत जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह थाना मुख्यमंत्री आवास क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिससे इस मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ जाती है। ऐसे हाई-प्रोफाइल इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कार्रवाई के तहत थाने की कमान अब विपिन सिंह को सौंपी गई है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे थाने की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाते हुए जनता का भरोसा बहाल करेंगे। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही अन्य दोषी कर्मियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में सामने आया है कि बंदरिया बाग चौकी इंचार्ज में दो दिन पहले जिस व्यक्ति को पकड़ कर थाने में रखा था उसकी एंट्री जीडी में भी दर्ज की गई थी और आवश्यक कार्रवाई भी पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया था पकड़े गए व्यक्ति ने थाना प्रभारी समेत अन्नपुरुषकर्मियों पर आरोप लगाए थे जिसकी जांच पुलिस कमिश्नर द्वारा कराई गई थी जिसमें पीड़ित व्यक्ति की आरोपों की पुष्टि हुई इसी के बाद इस थाने में तैनात इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विपिन सिंह बने प्रभारी निरीक्षक
रत्नेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर करने के बाद पुलिस कमिश्नर ने विपिन सिंह को गौतमपल्ली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।






