रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गुरूवार की रात हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों के चेहरों पर चिंता की रेखाएं खिंच आई हैं।
इस समय खेतों में गेंहू की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। गेंहू की कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। गुरूवार की रात अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे की बारिश से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल खराब होने की आशंका हो गई है। इससे पूर्व मंगलवार की रात भी अचानक आई आंधी, पानी और बारिश से किसानों की फसल खेतों में बिछ गई थी। गुरूवार की रात हुई बारिश ने भी किसानों की खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान बृजेश कुमार, सुनील श्रीवास्तव आदि ने बताया कि इसी फसल पर परिवार का खर्च टिका हुआ है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से फसल खराब हो रही है। यदि बारिश न रूकी तो फसल को घर लाना मुश्किल हो जाएगा। इससे परिवार के सामने संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि खराब हुई फसल के नुकसान का सर्वे कराया जाए और जो भी किसान दैवीय आपदा से प्रभावित हैं उन्हें उसका सम्मानजनक मुआवजा दिलाया जाए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






