अज्ञात वाहन ने मारी युवक की बाइक में टक्कर, मौत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रात में बाइक से बंगरा की ओर जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी सूर्यांश तिवारी शुक्रवार की रात किसी काम के चलते बाइक लेकर बंगरा की ओर जा रहा था। जब वह बाइक से छिरिया सलेमपुर और कमसेरा के बीच पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सड़क पर पड़ा हुआ देखकर वहां से निकल रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105