रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रंजिश के चलते युवक द्वारा पति व महिला पिटाई किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फदनवीस निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी राजीव बाथम ने पुलिस को बताया कि उनके पति फिंगर चिप्स का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके मोहल्ले का ही एक युवक उसके परिवार से रंजिश मानता है और आए दिन झगड़ा करता रहता है। आरोप लगाया कि बीती 29 मार्च की शाम पति बाजार से फिंगर का ठेला लेकर वापस घर आ रहे थे। तभी युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया और उन्हें गालियां देने लगा। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। पति को पिटता हुआ देखकर जब वह उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो उसके साथ भी पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोग बचाने के लिए आए तो उसके परिवार के लोग भी लाठी, डंडे लेकर आ गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रंगबाजी को लेकर युवक की पिटाई
जालौन। रंगबाजी को लेकर दो लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला घुआताल निवासी किशनचंद्र व महेंद्र कुमार उससे रंजिश मानते हैं, रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों ने उसे रोक लिया और उसके साथ विवाद करने लगे। ज उसने रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
नशे में देवस्थान में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने की आरोपी पर कार्यवाही
जालौन। शराब के नशे में देवस्थान पर तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी दयाशंकर पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में हुलकी माता और कालका माता का स्थान है। इन स्थानों पर गांव के लोगों की श्रृद्धा है और वह यहां पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। आरोप लगाया कि शुक्रवार को गांव का ही राजेंद्र चौधरी शराब के नशे में देवस्थान पर पहुंच गया और देवस्थान पर लगी टाइल्स, चबूतरा और पिंडी आदि क्षतिग्रस्त कर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जब उसे रोका तो वह गाली, गलौज कर धमकाने लगा। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।





