भारत विकास परिषद पदाधिकारियों ने विद्यालय के बच्चों को वितरित की कॉपी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के पदाधिकारियों ने परिषदीय विद्य़ालयों में पहुंचकर बच्चों को निशुलक कॉपियां वितरित की हैं। कॉपी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा निरंतर समाज हित से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इसी को लेकर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी सारंगपुर स्थित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को हिंदी, अंगेजी और गणित विषय की कॉपियां निशुल्क वितरित कीं। भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क किताबें तो उपलब्ध करातीं हैं। लेकिन बच्चों के अभिभावकों को कॉपियां खुद ही खरीदनी पड़ती हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने इस पर मंथन किया और तय किया भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क कॉपियां भी उपलब्ध कराई जाएं। इसी क्रम में परिषद के सदस्य सारंगपुर स्थित परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे। जहां प्राथमिक विद्यालय में मौजूद 60 एवं जूनियर हाईस्कूल में मौजूद 45 बच्चों को निशुल्क हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय की कॉपियां वितरित कीं गई। वहीं, निशुल्क कॉपियो को पाकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील बाजपेई दीपक श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, डॉ. रंजना दुबे, अरुण मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, विष्णु गुप्ता, यश बजाज आदि रहे।