जालौन में बेहोशी की हालत में मिले बसपा सरकार में नामित पार्षद,,डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today । जालौन से एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। बसपा सरकार में नगर पालिका में नामित सभासद रहे माधव भारती उप मुख्य डाकघर के पास बेहोशी की हालत में पड़े हुए मिलेे। सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रदेश की बसपा सरकार में मोहल्ला तोपखाना निवासी माधव भारती (60) नामित सभासद के पद पर रहे थे। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि वह शराब के नशे के आदी थे। बुधवार की शाम उप मुख्य डाकघर के पास बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। वहां से निकल रहे लोगों के टोकने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।