रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में निपुण भारत मिशन के तहत जन-सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय दमां में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षक, अभिभावक और समुदाय की संयुक्त भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बुनियादी साक्षरता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इस दौरान बीईओ ने संकुल के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया। जिला समन्वयक व्यंजना सिंह ने कहा कि एफएलएन यानी बुनियादी पढ़ने-लिखने की और गणितीय दक्षता को सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवम चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका किरण वर्मा, एआरपी लोकेश, ब्रजपाल, कैलाश बाबू, रिंकू गुर्जर, पूर्णिमा सक्सेना, पूजा भदौरिया, मीनाक्षी वर्मा, रवि श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा आदि रहे।






