जालौन पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया अरेस्ट,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में पकड़ा बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब उसकी तलाश ली तो उससे तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। में
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार चौकी में तैनात एसआई शिवम सिंह सेंगर को सूचना मिली कि उरई मार्ग पर आवास विकास कालोनी से छौलापुर मार्ग की ओर जाने वाली बंबा की पट्टी पर मोहल्ला खटीकान निवासी इलयास खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवक को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में एक दर्जन रिपोर्ट दर्ज हैं।