रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के एम.एल. कॉन्वेंट द स्पेस साइंस लैब स्कूल एवं एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोयिरल बाल विद्या मंदिर के छात्रों ने 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एमएल कांवेंट स्कूल में 10 बच्चों ने 80ः से 90ः फीसदी के बीच अंक अर्जित किये। सात बच्चों ने 75 से 80ः फीसदी के बीच अंक हासिल किए। इसी के साथ 60 से 70ः फीसदी के बीच 19 बच्चे रहे। सभी सफल विद्यार्थियों और अभिभावकों का माला पहनाकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें दर्शिका पटेल 86.2, प्रगति गुप्ता 85.8, सौम्या वर्मा 85.8, अक्षरा गुप्ता 83.8, श्रष्ठी पाटकर 83.6, कृष्णा पटेल 83, अलीशा बरकाती 81.2, गौरी सिंह राजावत 80, अलशिफा बरकाती 80, कृष्णा वर्मा 79.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। दर्शिका पटेल ने तीन विषयों अंग्रेज़ी, विज्ञान, हिंदी में टॉप किया। अक्षरा गुप्ता ने गणित एवं आईटी में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। 11 बच्चों ने किसी एक विषय में 90 से 100 के बीच अंक हासिल किए और 38 बच्चों ने 80 से 90 के बीच किसी एक विषय में अंक हासिल किया। प्रबंधक गौरव गुप्ता के साथ शिक्षक बलवीर, रामहेत, सुनील त्रिपाठी, नकुल, वीरेंद्र ने बच्चों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी।
उधर, एसएस कन्हैया लाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर के उपप्रधानाचार्य आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि 10वीं कक्षा में आशीष बिनौरिया ने 93 फीसदी अंकों के साथ नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। माधव पांडे ने 92.4, शिव चौबे ने 89.8, जयकिशन ने 87.4, अनीका ने 87, कृष्ण गोविंद 86.8, शिफा आजाद मंसूरी 86.2, अनुज दोहरे 86, अलफी 84.8, अमन 84.8, उत्कर्ष चतुर्वेदी ने 84.6, उत्कर्ष 83.6, हर्षिता पटेल 82, गौरी शर्मा 81, आस्था गुप्ता 80.4, पार्थ शर्मा ने 80.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। 13 छात्रों ने 70 से 80 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रुति श्रीवास्तव ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। सभी मेधावियों को प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल, उपप्रबंधक विपुल अग्रवाल एवं निर्देशिका खुशबू अग्रवाल ने मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आशीष चतुर्वेदी, रश्मि सेठ, अनंत श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह सेंगर, ईशा सेंगर, अभिलाषा गुप्ता, कमल प्रताप सिंह, विनय गुप्ता, सोमेष तिवारी, दीपेंद्र, रंजना गुप्ता, अजय बाजपेई आदि रहे।






