रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शादी में आए युवक को शराब के लिए रुपये न देने पर उसने पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी वकील ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में शादी थी। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह मोहल्ले से अपने घर जा रहा था। तभी शादी वाले घर के पास पहंुचने पर शादी में आया एक युवक उससे शराब के लिए रुपयों की मांग करने लगा। उसने रुपये देने से मना किया तो पिटाई कर दी। इसी दौरान उसका एक साथी भी वहां आ गया। आरोप है कि उसने तमंचे के बट से उसकी पिटाई की। पिटाई करने के बाद दोनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेक बाउंस के आरोपी को सुनाई गई यह सजा
जालौन। चेक बाउंस के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट (अपर) ने सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी पाते हुए अभियुक्त पर 3,50 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया साथ ही छह माह के कारावास से भी दंडित किया।
अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि परिवादी सुरेंद्र को राजेंद्र सिंह ने मुहायदा वापसी के लिए चेक दी थी। यह चैक बाउंस होने के बाद परिवादी सुरेंद्र ने विपक्षी राजेंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दायर किया था। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट (अपर) सुश्री निकिता सिंह ने गुण दोष के आधार पर आरोपी राजेंद्र सिंह को दोषी पाते हुए परिवादी को 3.5 लाख रुपये का भुगतान करने एवं छह माह के कारावास से दंडित किया है।
मारपीट के आरोपी ने एक बार फिर कर दी पिटाई,
जालौन। मारपीट की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराने पर विपक्षी समझौते का दबाव बना रहा है। इंकार करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी जुनैद ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले के ही अभिषेक उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते उन्होंने पूर्व में उसकी पिटाई कर दी थी। जिसकी प्राथमिकी उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। उसी मामले में विपक्षी समझौते का दबाव बना रहा है। जब उसने समझौता करने से इंकार किया तो उसने फिर से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।






