रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में एक युवती ने युवक पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी नगमा ने पुुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही शानू उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन मानने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी। तभी शानू वहां आया और गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
महिलाओं की लड़ाई में पुरूष भी हुए शामिल,,पुलिस ने की आरोपियों पर कार्यवाही
Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में पत्नियों के बीच हुए विवाद के बाद पतियों के बीच आपस में मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानुप्रताप सिंह व उदयवीर की पत्नियों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया था। विवाद की बात जब उनके पतियों को पता चली तो उनके बीच गाली, गलौज व हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






