रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते है गल्ला मंडी में पड़े कूड़ा के ढेर में आग लग गई। कूड़ा में आग करने के मंडी में आफरा तफरी मच गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक नगर पालिका के टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाया लिया गया।
इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग बरसने का अहसास हो रहा है। सामान्य जन जीवन भीषण गर्मी के चलते प्रभावित हो रहा है। गर्मी के मौसम में बंगरा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में 15 सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद चल रही है। इसके साथ ही व्यापारियों के यहां अनाज की खरीदारी चल रही है। इस समय किसानों की बड़ी संख्या में मंडी में आवक है जो खाद्यान्न बेचने आ रहे हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे के आसपास किसी व्यक्ति ने बीडद्यी या सिगरेट पीकर माचिस की तीली जमालू एंड संस व अंसार राईन की दुकान के पास लगे कूड़ा के ढेर में फेक दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि माचिस की तीली से कूड़ा में आग लग गयी। आग की लौ उठता देख मंडी में अफरा-तफरी मच गई। मंडी परिसर में आग लगने की खबर लगने की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव अंकित गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आग लगने की जानकारी नगर पालिका के आरआई अनूप कुमार व अग्निशमन केंद्र को दी। नगर पालिका से टेंकर तत्काल मंडी पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक व्यापारियों व पालिका कर्मचारियों की मदद से आग बुझाई जा चुकी थी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






