बेटे पर शराब के पैसे न देने पर झगड़ने का आरोप,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में बेटे को शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां के साथ झगड़ा किया। पीड़ित मां ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी कुसमा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विजय शराब का लती है। अक्सर शराब को लेकर विवाद करता है। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह बेटा शराब के लिए रुपयों की मांग कर रहा था। जब उन्होंने रुपये देने से इंकार किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।

इस मंदिर में होगा हवनोत्सव

जालौन। छठी माता मंदिर के पास स्थित हनुमंत साधना धाम पर 23वां वार्षिक सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 अप्रैल को हो रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 26 अप्रैल दिन रविवार को अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। 27 अप्रैल दिन सोमवार को हवन व पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। यह जानकारी मंदिर के पुजारी रमेशचंद्र महाराज ने दी है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105