जागरूक दुकानदार और पुलिस की वजह से परिजनों से मिला बिछड़ा बच्चा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में नवीन गल्ला मंडी के पास एक पांच वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया। बच्चा रोता हुआ गल्ला मंडी के सामने स्थित टिंकू की दुकान पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।
नवीन गल्ला मंडी के पास टिंकू की दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। तभी एक पांच वर्षीय बालक वहां से रोता हुआ जा रहा था। बच्चे के साथ कोई और नहीं था। दोपहर में बच्चे को अकेला रोकर जाते हुए वहां बैठे लोगों ने देखा तो बच्चे को रोककर उससे नाम पूछा। बच्चे ने अपना नाम सक्षम पिता का नाम दीपू और मां का नाम पूजा बताया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मिशन शक्ति टीम ने बच्चे के परिजनों का पता लगाया और बच्चे को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर माता पिता ने पुलिस की सराहना की है।

हनुमंत साधना धाम पर हुआ हवनोत्सव का आयोजन

जालौन। हनुमंत साधना धाम पर 23वां वार्षि सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
बंबा रोड पर छठी माता मंदिर के पास स्थित हनुमंत साधना धाम पर 23वां वार्षिक सवामनी भोज व हवनोत्सव कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन किया गया। हवन से पहले अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पुजारी रमेशचंद्र महाराज एवं भार्या सुशीला देवी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद सोमवार को विधि विधान से हवन कुंड में आहूतियां दिलाई गई। विश्व में मंगल व कल्याण की कामना की गई। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद को चखा।