रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल कश्मीरा ने बताया कि कोई भी अंजान काल से सावधान रहें। अंजान व्यक्तियों के साथ अपना पर्सनल मोबाइल नबर शेयर न करें। कोई अनजान व्यक्ति यदि कोई लिंक भेजता है तो उसे न खोलें। ऐसा करने आपका मोबाइल हैंक हो सकता है। किसी को भी अपनी पर्सनल तस्वीरें न भेजें। जागरूक रहकर आप साइबर फा्रॅड से बच सकती हैं। महिला सिपाही प्रकांक्षा ने वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। अंत में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर मीनाक्षी, अदिती, सोनम, करिश्मा, पूनम, शालिनी, प्रकांक्षा, विनीता, अनीता आदि मौजूद रहे।
लापता हुई दो बहिनें, पुलिस ने शुरू की जाँच
जालौन। शुक्रवार को अपरान्ह घर से दो सगी वहिनें बगैर बताये घर से चली गयी है। पुत्रियों के गायब होने की जानकारी मिलने पर पिता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकहरा निवासी रामसिया ने पुलिस को बताया कि 1 मई 26 दिन शुक्रवार को दोनों बेटियां अनीशा 15 वर्ष व आरती 12 वर्ष घर पर थी। अपरान्ह करीब 1 बजे दोनों बेटियां बगैर बताये घर से कहीं चली गयी है। जानकारी होने पर उनकी तलाश शुरू कर दी किन्तु पुत्रियों के मिलने पर घटना की शिकायत पुलिस से की।पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बहिनों के गायब होने के मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है तथा उनकी तलाश शुरू कर दी है।






