रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत अलग-अलग स्थानों पर हुए पारिवारिक विवादों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला दलालनपुरा कस्बा जालौन निवासी रूप कुमार पुत्र मुन्नालाल का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। वहीं, ग्राम पंचायत पर्वतपुरा निवासी अखिलेश पुत्र शिव कुमार भी घरेलू विवाद में उलझे पाए गए।
इसके अलावा, पैथपुरा जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) निवासी ओमप्रकाश पुत्र छुन्नालाल सोनी, जो हाल में मोहल्ला भवानीराम कस्बा जालौन में रह रहे हैं, का अपनी बहन से चाय बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया।
तीनों मामलों में पुलिस ने तीनो को शिकायत के आधार पर पकड कर शांति भंग होने की आशंका के चलते तीनों के खिलाफ चालान कर विधिक कार्रवाई की है।






