रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तमंचा व कारतूस लेकर जा रहे युवक को चौकी पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
बुधवार की रात करीब 10 बजे चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि बंगरा रोड पर छहपुला के पास एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां टहल रहा युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक रिंकू वाल्मीकि को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
पत्नी ने लगाया पति पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। घरेलू कामकाज को लेकर पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति राघवेंद्र आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में विवाद करते रहते हैं। शराब के नशे में घरेलू कामकाज को लेकर उसके साथ गाली, गलौज करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी पति वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।






