रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मकान के बंटवारे को लेकर परिजनों ने परिवार के ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ निवासी आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर परिवार के लोग ही उससे रंजिश मानते है। जबरन बंटवारा कराने पर आमादा है। पीड़ित ने बताया कि गुरूवार की सुबह बंटवारे को लेकर परिवार के बाबूराम, सुनील, अजीत आ गए और तुरंत बंटवारे की बात कहने लगे। जब उसने बताया कि समय आने पर बंटवारा हो जाएगा। तो वह सभी गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर न सिर्फ उनकी पिटाई कर दी बल्कि धमकाया भी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





