जालौन क्षेत्र में दर्दनाक हादसा : ट्रेक्टर ट्राली से टकराया बाइक सवार, मौत,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाइक सवार ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से लड़ गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौत हो गई जब इस बात की सूचना गांव वालों को हुई तो उन्होंने रोड जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बूझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया।

हदरुख की तरफ जा रहा था बाइक सवार

मिली जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुरा अहीर गांव का रहने वाला रंजीत आज सुबह अपनी बाइक से हदरुख की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि अभी वह गांव के कुछ दूर ही पहुंचा था तभी आगे जा रहे ईंटो से भरे ट्रेक्टर ट्राली से उसकी टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गांव वालों ने लगाया जाम किया प्रदर्शन

रंजीत की हादसे में मौत की खबर जब गांव वालों को हुई तो वो आक्रोशित हो गए और शव को बीच रोड पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ पर ओवरलोड वाहन काफी परेशानी का सबब बने हुए हैं इसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा इन वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105