जॉइंट मजिस्ट्रेट का पदभार संभालने के बाद फार्म में आये आईएएस अधिकारी रिंकू राही, किया मंडी का औचक निरीक्षण, ठेकेदार को लगाई फटकार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन जनपद में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिलने के बाद आईएएस अधिकारी रिंकू राही फार्म में आ गए इसी कड़ी में आज उन्होंने जालौन नगर मंडी में औचक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर व्यापारियों का गेहूं खरीदे जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम ने क्रय केंद्रों का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान से अतिरिक्त गेहूं लिए जाने पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई और अतिरिक्त तौल बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में मिली गंदगी पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर जबाब मांगने के निर्देश मंडी सचिव को दिए हैं।
जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को सूचना मिल रही थी कि नवीन गल्ला मंडी में संचालित सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर कुछ केंद्र संचालक किसानों के साथ व्यापारियों का गेहूं खरीद रहे हैं। शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए वह एसडीएम न्यायिक विश्वेशर सिहं के साथ मंडी पहुंचे। मंडी पहुंचने पर वहां फैली गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई तथा और सफाई न होने पर ठेकेदार चंद्रपाल वर्मा को नोटिस देकर कार्रवाई करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए। उन्होंने व्यापारियों को भी निश्चित स्थान पर कूड़ा डालने के लिए निर्देशित किया। कहा कि भविष्य में जिस व्यापारी की दुकान के सामने गंदगी दिखेगी तो उसकी गंदगी के साथ फोटो खिचवा कर प्रदर्शित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदे गए गेहूं की बोरी की तौल करायी तो उसमें 50 किलो 400 ग्राम गेहूं निकला। जिस पर उन्होंने केंद्र संचालकों से कहा कि 400 ग्राम प्रति बोरी गेंहू किसानों से क्यों अधिक लिया जा रहा है। इसे बंद किया जाए और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। एसडीएम ने मौके पर मिले किसान शंभू दयाल, विजय आदि से बातचीत की और गेहूं बेचने में कोई दिक्कत होने को लेकर चर्चा की। कोई शिकायत न मिलने पर उन्होंने क्रय केंद्र संचालकों को निर्देशित किया किया किसानों को कोई परेशानी न हो। केंद्र पर सिर्फ किसानों का ही गेहूं खरीदा जाए। अगर व्यापारी की खरीद होते हुए मिली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस मौके मंडी सचिव अंकित गुप्ता, रवि कुमार, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव आदि रहे।