रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के बंगरा मार्ग पर स्थित शम्भू धाम के पास सोमवार की सुबह सब्जियों से लदी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
जालौन से एक पिकअप गाड़ी सुबह के समय सब्जियां लेकर बंगरा की ओर जा रही थी। जैसे ही पिकअप शम्भू धाम के पास पहुंची, अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में पिकअप सवार दोनों लोग बाल बाल बच गए। बाद में क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा किया गया।





