रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में बारिश से पूर्व नगर पालिका नगर में स्थित नालों की सफाई का अभियान चला रही है। नगर पालिका द्वारा गुरूवार को ऐसे अतिक्रमण हटाकर सफाई अभियान चलाया गया।
नगर में जल निकासी के लिए 44 बड़े नाले हैं और 19 छोटे नाले हैं। इनमें से कई स्थानों पर लोगों ने नालों के ऊपर पटिया आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया है। बारिश के मौसम में अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बारिश के मौसम से पूर्व नगर पालिका इन नालों की सफाई का अभियान चला रही है। हालांकि नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका द्वारा मुनादी कराई गई है। जिसके बाद लोगों ने अतिक्रमण हटा लिए हैं। हालांकि अभी भी कुछ स्थानों से अतिक्रमण नहीं हटा है। ऐसे में नगर पालिका अतिक्रमण कर रखे गए पटियों आदि को हटाकर सफाई करा रही है। गुरुवार को ईओ सुशील कुमार, जेई प्रवीण कुमार व आरआई अनूप कुमार के नेतृत्व में देवनगर चौराहे के आसपास नालों की सफाई कराई गई। देवनगर चौराहे से कोतवाली तक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सामने से देवनगर चौराहा के आसपास बने नाले से सफाई की शुरूआत की गई। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नालों के ऊपर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा था। अवैध कब्जा के चलते नगर पालिका की सफाई टीम को दिक्कत आ रही थी। अंदर तक सिल्ट की सफाई नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इस अतिक्रमण को हटवाया। ईओ सुशील कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में जिन-जिन स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण किया गया है, वहां भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पालिका का हमारा लक्ष्य है कि बारिश के पहले नालों की पूरी तरह से सफाई कराई जाए ताकि जलनिकासी दुरुस्त हो सके और नागरिकों को परेशानी से बचाया जा सके।





