रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में पत्नी को बच्चा न होने से पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत महिला ने कोतवाली में की थी। पुलिस की सूझबूझ से मामला सुलझ गया और दोनों ने एक नई शुरुआत करने का फैसला किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी जूली देवी ने कोतवाली पहुंचकर पति यदुनंदन के खिलाफ शिकायत की थी। पत्नी का आरोप था कि उसकी शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं और अभी उसके बच्चा नहीं हुआ है। इसी को लेकर पति आए दिन उसे उलाहना देते हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़ित करते हैं। जिसके चलते उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है। मामले की गंभीरता लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एसएसआई संजय कुमार यति और महिला आरक्षी सरिता कुमारी ने सक्रियता दिखाई। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। परिवार के अन्य जिम्मेदार सदस्यों की मौजूदगी में दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। समझाने बुझाने के बाद पति यदुनंदन को अपनी गलतियों का अहसास हुआ और आइंदा पत्नी का ध्यान रखने और उसे उलाहना देने या उसे प्रताड़ित न करने आश्वासन दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष साथ रहने को राजी हो गए। इस तरह एक परिवार बिखरने से बच गया।





