लौह पीटा परिवारों ने लगाई एसडीएम से यह फरियाद,,एसडीएम ने दो दिन में समाधान कराने के दिये निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रहने वाले लोहापीटा परिवारों ने वर्ष 2009 में उन्हें दिए गए आवसीय पट्टों का दाखिल खारिज कराने और नक्शा स्वीकृत कराने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ को दो दिन में समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर के बालमभट् में रहने वाले लोहापीटा समुदाय गोपी, सुरेश, राजू, बजरंग, पप्पू कल्याण आदि पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को बताया कि वर्ष 2009 में उनके बाजार बैठगंज स्थित नजूल भूमि में आवासीय पट्टे स्वीकृत हुए थे। पट्टे स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक नगर पालिका की ओर से न तो उनका दाखिल खारिज किया गया है और न ही उनका नक्शा स्वीकृत हुआ है। जिसके चलते अभी भी वह घुमंतू की तरह जीवन जीने को विवश हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनके पट्टों का दाखिल खारिज किया जाए और नक्शा स्वीकृत कराया जाए। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए ताकि वह घरों का निर्माण कर सकें। एसडीएम ने तुरंत ईओ को बुलाकर दो दिनों में उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही लोहापीटा समुदाय के लोगों से उन्हें उनके बच्चों को पढ़ाने की अपील भी की।